अपने मजाकिया अंदाज से विरोधियों पर वार करने वाले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक बार फिर से बीजेपी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने यूपी के लोगों से अपील की है कि वे भी बिहार के लोगों की तरह बीजेपी को यूपी चुनाव में हरा दें।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेल चुकी बीजेपी पर लालू प्रसाद यादव ने चटकी लेते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'गौरवशाली बिहार ने इनको पटक-पटक कर धोया। अब बारी यूपी वालों की है। फिरकापरस्तों को हराओ, अमन, शांति, चैन,भाईचारा और खुशहाली कायम रखो।'
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने पहले ही घोषणा की है कि वो आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में अपने समधी मुलायम सिंह यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
गौरवशाली बिहार ने इनको पटक-पटक कर धोया। अब बारी यूपी वालों की है। फिरकापरस्तों को हराओ, अमन, शांति, चैन, भाईचारा और खुशहाली कायम रखों। https://t.co/UkXQ9Z8FUH
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 13, 2016