फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू ने उतारी पीएम मोदी की नकल, देखें वीडियो

Sat, 03 Oct 2015 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के चुनाव में एक दूसरे को निशाना बना रहे नेताओं में अब तक लालू ने सबको पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच में ही राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इस बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की नकल उतार कर उन पर तंज कसा है।

लालू यादव ने पीएम मोद की नकल उतारते हुए डबस्मैश पर एक वीडियो शूट किया है। लालू ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर किया है।
Trending Videos

यहां देखे वीडियो

इस वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी के कई वादों की नकल उतारी है और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भी नकल उतारी है।

यहां देखें वीडियो:

क्या हुआ तेरा वादा ,वो कसम वो इरादा, वादे है वादों का क्या, चुनाव जीत गए उसके बाद तू कौन और तेरा क्या #LaluDubsmash https://t.co/M23l6Q0yHf— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 2, 2015

विज्ञापन

बकैती बहुत हुई

कल भी लालू ने पीएम मोदी के लिए लिखा था कि मोदी जी बकैती बहुत हो चुकी। उन्होंने लिखा था कि जनाब, भाषणों से पेट नहीं भरता।

ये बात उन्होंने बिहार के बांका में हुई मोदी के रैली के बाद अपने ट्विटर पर लिखी थी।

लालू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मोदी जी अब बकैती बहुत हो चुकी है किसी ऐसी योजनाओं का नाम बताओ जिससे देश के युवाओं का कल्याण हुआ हो? जनाब, भाषणों से पेट नहीं भरता है।'

लालू ने कहा मोदी ने पहले 2 करोड़ युवाओं पर रोजगार के नाम पर खंजर खोपा है। कहा कि मोदी झूठा है और युवा उनसे रूठ गया है।वहीं लालू यादव ने कहा कि भाजपा के पास बिहार में कौन युवा नेता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें