हमेशा से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं। लालू ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर तीखी टिप्पणी की है।
लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि "अमित शाह भी कोई नेता हैं? नॉन पॉलिटिकल आदमी हैं, पैसे का खेल करते हैं"। पंजाब और गोवा में हो रहे मतदान को लेकर भी लालू प्रसाद यादव ने टिप्पणी दी।
लालू ने कहा कि इन दोनों राज्यों में हो रहे मतदान से 'संकेत मिल रहे हैं कि इस बार बीजेपी का सफाया हो जाएगा। इससे पहले भी लालू प्रसाद यादव यादव बीजेपी और मोदी की आलोचना कर चुके हैं।