फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घोटालेबाजों के घोटालाबाज हैं नरेन्द्र मोदी'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लालू यादव का जुबानी हमला रोज तल्ख होता जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर लालू यादव ने मोदी पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी को घोटालेबाज तक कह डाला।
विज्ञापन


कहा घोटालेबाजों का घोटालेबाज है नरेन्द्र मोदी, पूरा देश में घोटाला किया है। और अब घोटालों का पैसा लाके बिहार में लगा रहा है। लालू ने यहां तक कह डाला कि जाली नोट और डॉलर बिहार चुनावों में लगाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के आरक्षण के मुद्दे पर नीतीश और लालू पर किए गए हमले का जवाब देते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि आरक्षण के मामले में इस तरह का साम्प्रदायिक बयान देकर आप कैसे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे रह सकते हैं।
विज्ञापन


लालू ने कहा कि हम इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के पास जाएंगे, उन्होंने इस संबंध में एयरपोर्ट तक पर विज्ञापन लगवाए हुए हैं।
विज्ञापन

शिवसेना मुद्दे पर कहा, कोई नहीं रहेगा इनके साथ

वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना से भाजपा की तनातनी पर लालू यादव का कहना था कि भाजपा खत्म हो रही है, कौन रहेगा इनके सा‌थ। इनकी नीतियां विभाजनकारी हैं इसलिए कोई भी इनके साथ रहने को तैयार नहीं है। बता दें कि बिहार चुनावों के रण में लालू यादव लगातार मोदी को निशाना बनाए हुए हैं।

बिहार में भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं, इसलिए भाजपा ने सारा दांव भी मोदी के चेहरे पर लगा रखा है, यही कारण है कि भाजपा के इस दांव को काटने के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव मोदी पर लगातार वार कर रहे हैं।

मोदी के प्रति उनकी जुबान भी काफी तल्‍ख बनी हुई है। ब्रह्मपिशाच से लेकर नरभक्षी तक वो मोदी को न जाने कितने नामों से नवाज चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें