फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़े लालू के बोल, प्रधानमंत्री को कहे अपशब्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनावों में नेताओं के अर्मयादित शब्दों के प्रयोग करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने लालू को शैतान कह डाला था तो लालू ने पलटवार करते हुए उन्हें ब्रह्मपिशाच।
विज्ञापन


अब एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर डाला कि उस पर बवाल मचना शुरू हो गया है। रैली के दौरान लालू ने मोदी को बधिया करने की बात कह डाली।

बधिया शब्द का उपयोग ग्रामीण इलाकों में आपत्तिजनक शब्द के तौर पर होता है, जबकि बिहार में इसे एक गाली की तरह इस्तेमाल किया जाता है। लालू ने कहा, मोदी कहते हैं लालू यादव नीतीश कुमार के साथ आ गए। कांग्रेस को भी साथ ले लिया। अब क्या करेंगे। अरे मोदी को बधिया करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

मीट कारोबार को बढ़ावा दे रही मोदी सरकार

मोदी को बधिया करने के लिए ही तो हम लोग साथ आए हैं। लालू ने दावा किया हम बिहार में मोदी को स्वीप कर देंगे। गो मांस वाले मुद्दे पर फिर कहा कि मोदी सरकार ने मीटर कारोबार के लिए 40 हजार करोड़ की एफडीआई को मंजूरी दी है। उसे क्यों नहीं रोकते।

ऐसा नहीं है कि मौजूदा विधानसभा चुनावों में पहली बार ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ है। जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है चुनावों में इस तरह के अर्मयादित शब्दों का प्रयोग बढ़ता जा रहा है।

शैतान, जुमलेबाज, ब्रह्म पिशाच जैसे आ गाली गलौच की भाषा के शब्द इन चुनावों में खुलकर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। हालांकि अब चुनाव आयोग ने भी ऐसे बयानों पर संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। उम्‍मीद है इसके बाद शायद ऐसे शब्दों पर लगाम लग सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें