फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं आडवाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद से कड़े तेवर अपनाए वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पार्टी को एक और झटका दे सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर को नीतीश मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में जिन लोगों को निमंत्रण भेजा गया है, उनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


इस पर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बात निमंत्रण के तरीकों और समय की उपलब्धता पर निर्भर करता है। हालांकि आडवाणी के शामिल होने के मामले में अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। समारोह के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निमंत्रण भेजा गया है। साथ ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर शुरू हुए दावे

पटना (ब्यूरो)। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद अब भाजपा में विपक्ष के नेता का नाम तय करने को लेकर तकरार शुरू हो गई है।

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावों को खारिज करने के लिए तो प्रधानमंत्री का चेहरा सामने लाया गया, लेकिन अब विपक्ष के नेता के तौर पर अलग-अलग नामों की चर्चा भाजपा के लिए नया सिरदर्द बनती जा रही है। जिन नामों की चर्चा सबसे अधिक है। उनमें गया से सात बार विधायक रह चुके प्रेम कुमार का नाम सबसे आगे है।

पार्टी की ओर से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग का एक अहम चेहरा माने जाने वाले प्रेम कुमार को भाजपा की ओर से विपक्ष का नेता का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें