फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट में गलत एंट्री से रोका तो महिला अधिकारी से भिड़े मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेशक अपने मंत्रियों और नेताओं को संवैधानिक दायरे में रहकर काम करने और नियमों का पालन करने की सीख देते रहते हों लेकिन शायद उनके सहयोगियों पर उनकी सलाह का कोई असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन


इसकी एक बानगी उस समय देखने को मिली जब मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव गलत तरीके से एंट्री करने लगे। उन्हें एक महिला सीआईएसएफ अधिकारी ने रोका तो वो उसी रास्ते से एयरपोर्ट में एंट्री करने पर अड़ गए।

महिला अधिकारी ने मना किया तो रामकृपाल आपे से बाहर हो गए और अभद्रता करने लगे। असल में एयरपोर्ट पर पहुंचे रामकृपाल गलती से एग्जिट पोल के द्वारा अंदर प्रवेश करने लगे, उन्हें गलती करते देख वहां तैनात एक महिला सीआईएसएफ अधिकारी ने उन्हें टोक दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

गलती पर टोकने पर भड़के केन्द्रीय मंत्री

गलती का एहसास होने के बाद भी रामकृपाल ने उनकी बात को दरकिनार करते हुए अंदर घुसने का प्रयास किया जिस पर महिला अधिकारी ने उन्हें रोक दिया। इस बात पर केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल भड़क गए और उसी द्वार से अंदर जाने की जिद पर अड़ गए।

महिला अधिकारी ने सख्ती से उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद रामकृपाल ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि तभी मामले की नजाकत समझ वहां मौजूद अन्य अधिकारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। जिसके बाद रामकृपाल मुख्य प्रवेश द्वार से एयरपोर्ट के अंदर गए।

हालांकि मामले ने तूल पकड़ा तो मंत्री रामकृपाल ने अपनी चूक मानते हुए कहां कि हां मुझसे गलती हुई, ऐसा नहीं होना चाहिए ‌था। हालांकि उन्होंने कहा मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, यह सब भूल में हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें