फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhepura: अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 10 Apr 2024 03:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura: मधेपुरा में मंगलवार की रात एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के पीएस कॉलेज के समीप की है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-09 फरीदाबाद मोहल्ला निवासी मो. एनुल के बेटे मो. समीर के रूप में हुई। वहीं, बाइक के पीछे बैठे घायल युवक की पहचान मो. जैनुल के बेटे मो. गोलू के रूप में हुई।  

विज्ञापन


बताया गया कि मो. समीर अपने दोस्त मो. गोलू के साथ बाजार गया था। इसी दौरान पीएस कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे मो. समीर गंभीर रूप से घायल गए। वहीं पीछे बैठे मो. गोलू बाइक से दूर फेंका गया। इस कारण वह बच गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

शव पीएम के लिए भेजा
घटना से आक्रोशित लोगों ने पुरानी बाजार में रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस लोगों को समझा कर तुरंत जाम हटवा दिया। मृतक का पिता मो. एनुल ठेला चलाता है। उन्होंने बताया कि मो. समीर चार भाई में दूसरे नंबर पर था। वह एक गैरेज में बाइक मैकेनिक का काम करता था। जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें