फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जीविका में काम करना पड़ा भारी? महिला की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वाले फरार, हत्या का आरोप

Sat, 09 May 2026 09:51 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: सहरसा में जीविका मित्र के रूप में काम कर रही 31 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति समेत सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
मृतक महिला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के ओकाही पंचायत अंतर्गत अगवानपुर गांव का है, जहां मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति समेत ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पांच साल से जीविका मित्र के रूप में कर रही थी काम
मृतका की पहचान ओकाही पंचायत के सिसई वार्ड-11 निवासी गुड्डू मिस्त्री की 31 वर्षीय पत्नी रितु देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रितु पिछले पांच वर्षों से जीविका में ‘जीविका मित्र’ के पद पर कार्यरत थी। वहीं उसका पति गांव में वेल्डिंग की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार को रितु देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

नौकरी को लेकर होता था विवाद
मृतका की बहन सोनी देवी ने आरोप लगाया कि रितु के जीविका में काम करने को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। सास-ससुर, देवर और पति उसके नौकरी करने का विरोध करते थे। इसके अलावा घरेलू कामकाज को लेकर भी गोतनियों के बीच कहासुनी होती रहती थी। परिजनों का आरोप है कि रितु ने नौकरी छोड़ने से इनकार किया, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पति ने फोन कर दी मौत की सूचना
मृतका के चाचा ने बताया कि शनिवार दोपहर रितु के पति गुड्डू ने फोन कर कहा कि उसकी मौत हो गई है और जल्द आने को कहा। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। घर में रितु का शव पड़ा था, जबकि पति समेत सभी सदस्य फरार थे।

ये भी पढ़ें-  Bihar: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का एलान- शहर की तरह गांवों और अमीरों की तरह गरीबों को मेडिकल सुविधाएं देंगे

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजय कुमार पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मौत का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें