फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सदर अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; एक्शन की उठी मांग

Sat, 11 Oct 2025 12:01 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News : सहरसा सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों का आरोप- डॉक्टर ने बिना जांच इंजेक्शन लगाया। परिजन ने सिविल सर्जन से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन
चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा सदर अस्पताल में एक बार फिर चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। 45 वर्षीय महिला प्रमिला देवी की शनिवार अहले सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि डॉक्टर ने महिला की मेडिकल हिस्ट्री देखे बिना ही इंजेक्शन लगा दिया, जिसके कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। गुस्साए परिजन सिविल सर्जन से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। मृतका महिषी थाना क्षेत्र के मैना वार्ड 6 निवासी सहदेव ठाकुर की पत्नी प्रमिला देवी थीं। उनके पीछे दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

खांसी की शिकायत पर भर्ती

विज्ञापन

मृतका के भाई रामनाथ ठाकुर ने बताया कि उनकी बहन प्रमिला को खांसी की गंभीर समस्या थी। 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। दो दिनों तक ग्रीन वार्ड में रहने के बाद जांच में पता चला कि उन्हें दमा की बीमारी है। इसके बाद BST बनाकर उन्हें महिला वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

आरोप- ड्यूटी से गायब थी नर्स, बिना जांच के लगा इंजेक्शन
रामनाथ ठाकुर ने कहा कि शनिवार अहले सुबह करीब 4 बजे प्रमिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मदद के लिए नर्स को ढूंढा गया, लेकिन वह अपनी ड्यूटी पर नहीं मिली। इसके अलावा, मरीज की मेडिकल हिस्ट्री वाली फाइल भी बिस्तर के पास से गायब थी। घबराए परिजन प्रमिला को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में ले गए। वहां डॉक्टर ने बिना मेडिकल हिस्ट्री देखे ही इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही मिनटों बाद उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: पवन सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा अपडेट, अमित शाह के साथ फोटो भी किया शेयर
विज्ञापन


दोषी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही और मरीज की स्थिति जाने बिना इंजेक्शन लगाने के कारण प्रमिला देवी की जान गई पीड़ित परिवार ने सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक को आवेदन देकर और सिविल सर्जन से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। सिविल सर्जन रमन कुमार झा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें