फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Reel: सहरसा में महिला को चढ़ा बीच सड़क रील बनाने का शौक, डांस के चक्कर में रोक दिया पुलिस का रास्ता

Mon, 15 Jul 2024 01:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सहरसा में पुलिस की गाड़ी रोककर एक महिला द्वारा सोशल मीडिया रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जो क्षेत्र में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी के सामने डांस करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नवहट्टा पुलिस की गश्ती गाड़ी को कोसी पूर्वी तटबंध पर रोककर एक महिला का भोजपुरी गाने पर रील बनाते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नविता शर्मा नाम की इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाली एक महिला का पुलिस की गाड़ी रोककर उन्मत्त होकर डांस करते नजर आ रही है।

विज्ञापन


हालांकि कहा जा रहा है कि वीडियो एक-दो महीने पुराना है, क्योंकि अभी कोसी पूर्वी तटबंध किनारे बाढ़ का पानी आया हुआ है। लेकिन वायरल वीडियो में चारों ओर जमीन सूखी दिख रही है। लोगों में चर्चा है कि इस तरह से बीच सड़क पर प्रशासन की गाड़ी रोककर डांस करना कतई उचित नहीं है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। प्रशासनिक अधिकारी इस पर कोई सफाई देना नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें