फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खेलते-खेलते पसरा मातम, जर्जर सेप्टिक टैंक का ढक्कन टूटने से गिरे तीन मासूम; बच्ची की दम घुटने से मौत

Wed, 20 May 2026 09:02 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा के सलखुआ में खेलते समय तीन बच्चे जर्जर सेप्टिक टैंक में गिर गए। ग्रामीणों ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन चार वर्षीय स्वीटी कुमारी की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सलखुआ थाना क्षेत्र के चकला मुशहरी वार्ड संख्या-11 में बुधवार को खेलते समय तीन मासूम बच्चे शौचालय के सेप्टिक टैंक में गिर गए। इस हादसे में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


गहरे टैंक में गिरे बच्चे
जानकारी के अनुसार, वार्ड-11 निवासी कुंदन सादा की पुत्री स्वीटी कुमारी (4 वर्ष), लुशो सादा का पुत्र गौतम कुमार (5 वर्ष) और भारत सादा का पुत्र विशाल कुमार (6 वर्ष) अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते तीनों बच्चे पास में बने एक पुराने सेप्टिक टैंक के जर्जर ढक्कन पर चढ़ गए। अचानक कमजोर ढक्कन टूट गया और तीनों बच्चे गहरे टैंक में जा गिरे।

अस्पताल में दो बच्चों का इलाज जारी
बच्चों के गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गौतम और विशाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, मासूम स्वीटी कुमारी टैंक के ढक्कन के मलबे के नीचे दब गई थी। सूचना मिलते ही मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टैंक को तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बिहार में हाईवे किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर बड़ा एक्शन, 20 दिन में हटेंगे ढाबे-होटल
विज्ञापन


परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, सेप्टिक टैंक के भीतर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्ची का दम घुट गया था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें