फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तीन दिन से लापता युवक का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, सीसीटीवी फुटेज वायरल; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 03 Sep 2024 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: तीन दिन से लापता एक युवक का शव मंगलवार की सुबह सहरसा सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी स्थित लीची बगान के समीप रेलवे पटरी किनारे से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी स्थित लीची बगान के पास एक युवक का शव मिला है। शव की पहचान शहर के विद्यापति नगर गंगजला निवासी आशा सिंह और अजीत सिंह के पुत्र निखिल आनंद के रूप में हुई है। शव बरामद होने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, हालांकि छानबीन में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा। जिसके बाद ट्रेन से कटने की बात की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि यह एक्सीडेंट है, हत्या की कोई बात नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मालूम हो कि मृतक की माता आशा सिंह ने सदर थाना में अपनी पुत्र के लापता होने की जानकारी देकर प्रथिमिकी दर्ज कराई थी। दिए आवेदन में उन्होंने कहा था कि मेरा पुत्र निखिल आनंद जो शनिवार 31 अगस्त की रात्री करीब 10 बजे अपने आवास से ये बोल कर निकला कि 10 मिनट में आते हैं जो कि दो सितंबर के दिन एक बजे तक घर वापस नहीं आया।

काफी खोजबीन किया और फोन भी किया फोन रिसिव नहीं करता है। सारे रिश्तेदारों एवं मित्रों को भी फोन करके पूछा तो किसी ने यह नहीं कहा कि वह हमारे पास आया या है और न किसी से फोन पर बात किया है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लोग घटना के पीछे का कारण जानने के लिए काफी मशक्कत करते नजर आए। हालांकि परिजनों के स्थिर होने और मोबाइल अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें