फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बी फार्मा के छात्र का शव राजस्थान में कुएं से मिला, गम में डूबे परिजन; साजिश के तहत हत्या की आशंका

Sun, 10 Nov 2024 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सहरसा के बी फार्मा के छात्र का शव राजस्थान में कुएं से मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृत छात्र निर्भय राज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के बी फार्मा के छात्र का शव राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय के पास एक कुएं से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सदर थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रभाष कुमार पोद्दार के 19 वर्षीय पुत्र निर्भय राज के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। निर्भय राज अगस्त 2024 से मेवाड़ विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन

 
हॉस्टल से गायब होने की मिली जानकारी
जानकारी के मुताबिक, दस नवंबर को सुबह करीब सात बजे निर्भय के पिता प्रभाष कुमार पोद्दार को हॉस्टल के वार्डन का फोन आया। उन्हें बताया गया कि उनका बेटा हॉस्टल से गायब है। वार्डन ने परिजनों से लड़के की खोजबीन करने को कहा। इसके बाद निर्भय के बड़े भाई को मोबाइल पर सूचना मिली कि उसका शव कुएं से बरामद हुआ है। यह सूचना सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
परिजनों को छात्र की मौत पर संदेह  
प्रभाष कुमार पोद्दार ने कहा कि उनका बेटा पहले अपनी मां और चाची से बात कर चुका था। फिर हॉस्टल से गायब होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि निर्भय की हत्या साजिश के तहत की गई हो सकती है, क्योंकि हॉस्टल से बाहर जाने का कोई कारण नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि हॉस्टल में किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। फिर भी उनका बेटा कैसे बाहर गया, यह एक बड़ा सवाल है। प्रभाष कुमार पोद्दार ने मामले की गहन जांच की मांग की और कहा कि इस घटना की पूरी तहकीकात होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और सरकार से उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

 
शोक में डूबे परिजन 
इस घटना के बाद सहरसा में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कुछ लोग शव लेने के लिए राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि शिवपुरी स्थित उनके घर पर परिजनों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा है, जो उन्हें सांत्वना देने आ रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें