फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: थाने में पेशी न देने पर युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल; बिहार में यह पहला मामला, जानें हुआ क्या था?

Sun, 12 Oct 2025 09:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सहरसा पुलिस ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 के तहत आदेश उल्लंघन करने पर शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसपी हिमांशु ने निर्देश दिया कि ऐसे अपराधकर्मी उपस्थिति दर्ज न कराने पर तुरंत कार्रवाई के दायरे में लाए जाएं।
 
विज्ञापन
एसपी हिमांशु के निर्देश पर की गई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 की धारा 3(3) के अंतर्गत शुभम कुमार, पिता दिवंगत मदन भगत, निवासी नरियार वार्ड नंबर-12, थाना सदर, जिला सहरसा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि उक्त अपराधकर्मी को पहले सहरसा जिला से कटिहार जिले के सदर थाना क्षेत्र में प्रतिदिन सदेह उपस्थित होकर उपस्थिति दर्ज करने का आदेश दिया गया था।

विज्ञापन

 
आदेश उल्लंघन पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार शुभम कुमार ने धारा 03 (CCA) के आदेश का उल्लंघन किया। इस पर धारा 11 (CCA) के प्रावधानों के तहत उसे गिरफ्तार कर जिलादंडाधिकारी, सहरसा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिलादंडाधिकारी ने मामले की सुनवाई के बाद प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में शुभम कुमार को सहरसा जेल भेजने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar: जमुई में हाईवोल्टेज प्रेम ड्रामा, 80 दिन बाद शादी कर लौटा युवक, पहली पत्नी ने थाने में मचाया हंगामा
विज्ञापन

 
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन अपराधकर्मियों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 की धारा 3(3) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है, वे यदि अपने निर्धारित थाना में उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं या जांच के दौरान अपने क्षेत्र में पाए जाते हैं, तो तत्काल गिरफ्तार कर जिलादंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन

 
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की कवायद
सहरसा पुलिस की यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अधिनियम के सख्त अनुपालन की दिशा में उठाया गया कदम मानी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य जिले में संगठित अपराध, आपराधिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर नकेल कसना है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: तालाब ने निगली तीन बहनों की जिंदगी, परिवार और गांव में मातम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें