फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pragati Yatra: कल सहरसा पहुंचेंगे सीएम नीतीश, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Wed, 22 Jan 2025 07:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Pragati Yatra Saharsa: सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को सहरसा में करोड़ों की लागत से बने सात विभाग के 36 योजनाओं का उद्घाटन और तीन विभाग की 16 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत गुरुवार को सहरसा जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कुल नौ करोड़ 389 लाख रुपये की लागत से सात विभागों की 36 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 11 करोड़ 616 लाख रुपये की लागत से तीन विभागों की 16 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन



 
सात विभागों की 36 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा विकसित 36 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें सड़क निर्माण, शैक्षणिक ढांचे का विकास, पशु चिकित्सालय और ग्रामीण विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

  • ग्रामीण कार्य विभाग की परियोजनाएं: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में कई सड़कों और संपर्क पथों का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें बसनही हाथीकरण रमणा पथ से संथाली तक और बस्ती गांव तक के रास्तों का विकास शामिल है।
  • भवन निर्माण विभाग: सौरबाजार में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, मंडल कारा में तीन मंजिला बंदी बैरक और महिला व पुरुष कक्षपाल बैरक का निर्माण शामिल है।
  • ग्रामीण विकास विभाग: मनरेगा योजना के तहत महात्मा गांधी खेल परिसर, जीविका भवन और आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया जाएगा।
  • पिछड़ा वर्ग छात्रावास: सहरसा जिले में 520 सीटों वाले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का निर्माण भी इस सूची में शामिल है।

विज्ञापन


तीन विभागों की
16 योजनाओं का होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री 11 करोड़ 616 लाख रुपये की लागत से 16 नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें शैक्षणिक, अल्पसंख्यक कल्याण और भवन निर्माण विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।

  • शैक्षणिक विकास: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए कई नए भवन बनाए जाएंगे। इनमें बलेठा रामनगर, ऐनी और नादो जैसे क्षेत्रों के विद्यालय शामिल हैं।
  • अल्पसंख्यक कल्याण परियोजनाएं: मदरसा कादरिया अनवारूल उलूम और मदरसा इस्लामिया जैसे संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए नई इमारतों का निर्माण प्रस्तावित है।
  • राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा: परिसर में अतिरिक्त शैक्षणिक भवन का निर्माण और अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना इस शिलान्यास सूची का हिस्सा है।



इन योजनाओं में सहरसा के बुनियादी ढांचे के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की स्थिति को बेहतर बनाने का वादा किया गया है। खासतौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय और पॉलिटेक्निक परिसर में नई इमारतें युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।



‘ड्रेनेज, सीवरेज एवं नल जल की समस्या से सीएम को कराएंगे अवगत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर गुरुवार को सहरसा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी परवान पर है। मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रेक्षा गृह सहरसा में जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गया। जानकारी के अनुसार, लगभग पांच सौ अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे।
 
महापौर ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निगम प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। नगर निगम द्वारा किए जा रहे व्यवस्था का मुआयना नगर निगम महापौर बैन प्रिया, नगर आयुक्त अनुभूति श्रीवास्तव के साथ किया।  उन्होंने प्रशासनिक एरिया सहित विभिन्न जगहों पर जाकर सफाई व्यवस्था, रोशनी व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नगर निगम क्षेत्र में आ रहे हैं। नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

विज्ञापन

 
महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में नगर निगम में ड्रेनेज, सीवरेज एवं नल जल की समस्या की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराएंगे। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सहरसा के जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए जल जमाव की समस्या का निदान और शुद्ध पेय जल हर घर मिले उसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन करेंगे।
 
‘प्रायश्चित यात्रा निकालकर माफी मांगें सीएम नीतीश’
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि प्रगति नहीं प्रायश्चित यात्रा निकाल कर पूरे बिहार की जनता से माफी मांगे सूबे के मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि बिहार और बिहारी की दुर्गति करने वाले सरकार का प्रगति यात्रा पर निकलना मजाक जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रदेश के युवा और छात्रों को अपनी जायज मांग को लेकर आवाज उठाने पर लाठी खानी पड़ती है। अफसरशाही चरम सीमा पार कर गई है। लोकतांत्रिक मूल्यों का इस प्रकार गला घोंटा जा रहा कि ब्रिटिश हुकूमत की कहानी याद आने लगती है। भ्रष्टाचार और सरकार एक दूसरे के पूरक दिखते हैं और मुख्यमंत्री प्रदेश में सुशासन का राग अलाप रहे हैं। इसलिए पूरे बिहार की दुर्गति करने वाले मुख्यमंत्री को अपने राजनीतिक जीवन की आखिरी पारी में प्रगति यात्रा के बदले प्रायश्चित यात्रा निकाल कर जनता से माफी मांगनी चाहिए।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें