फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pappu Yadav: 'बिहार में खत्म हो गया कानून का डर', सहरसा में पप्पू यादव का हमला; राज्यसभा चुनाव पर भी बोले

Mon, 16 Mar 2026 09:50 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सहरसा पहुंचकर छोटू मिश्रा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए SIT जांच और स्पीडी ट्रायल की मांग की तथा राज्यसभा चुनाव में पैसे के खेल का आरोप लगाया।

विज्ञापन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सहरसा पहुंचकर 13 मार्च को हुए सतीश कुमार उर्फ छोटू मिश्रा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विद्यापति नगर स्थित उनके आवास पर परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। सांसद ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है।

विज्ञापन


गोलियों से छलनी कर समाज में दहशत फैलाने की कोशिश
पप्पू यादव ने छोटू मिश्रा की सरेआम हत्या पर रोष जताते हुए कहा कि अपराधियों ने एक-दो नहीं बल्कि कई गोलियां दागकर वारदात को अंजाम दिया। यह साफ दर्शाता है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह का व्यक्तिगत विवाद था तो उसके समाधान के लिए कानून और अदालत का रास्ता खुला था। लेकिन किसी युवक को इस तरह गोलियों से छलनी कर देना समाज में सीधे तौर पर दहशत फैलाने जैसा है। सांसद ने घटना के बाद प्रशासनिक प्रक्रियाओं में हो रही देरी को पुलिस की घोर लापरवाही बताया।

पढ़ें: प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, गांव वालों ने पकड़कर मंदिर में करवा दी शादी; नदी किनारे मुलाकात पड़ी भारी
विज्ञापन


एसआईटी जांच और स्पीडी ट्रायल की मांग
पप्पू यादव ने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस हत्याकांड में किसी राजनेता या प्रभावशाली व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। सांसद ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तस्वीरें सार्वजनिक करने तथा मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में करोड़ों के खेल का आरोप
सहरसा दौरे के दौरान पप्पू यादव ने राज्य की सियासत पर भी बड़ा बयान दिया। राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में करोड़ों रुपये का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की बातें सामने आ रही हैं और उन्हें पैसे, शराब तथा दावतों के जरिए प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला हो सकता है, लेकिन राज्य की राजनीति में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाए रखना भी उतना ही जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें