Bihar News : राज्यसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में जिस अधिकारी के सामने अपना आवेदन समर्पित किया था, मतदान से एक दिन पहले उनका तबादला कर दिया गया है। जानिए, कौन हैं वह और क्या चल रही चर्चा?
बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। पांच में से एक सीट पर गतिरोध है। महागठबंधन से टक्कर है एक सीट पर, हालांकि दावों से उलट उसके विधायक गायब हैं। एक सीट पर विधायकों के जुगाड़-बिगाड़ के गणित के बीच बड़ी खबर यह भी सामने आई कि बिहार विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह का ऐन वक्त पर तबादला कर दिया गया। मौजूदा विधानसभा की पहचान ख्याति सिंह को पटना हाई कोर्ट ट्रांसफर किया गया है। ख्याति सिंह वही हैं, जिन्हें राज्यसभा के लिए आवेदन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी समर्पित किया था और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी।
विज्ञापन
तबादला मतदान से एक दिन पहले
बिहार में राज्यसभा चुनाव के ठीक एक दिन पहले की तारीख (रविवार) से ख्याति सिंह का तबादला किया गया है। हालांकि सोमवार को हो रहे चुनाव में वह रिटर्निंग ऑफिसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाती दिखीं। बता दें कि विधानसभा की सचिव के तौर पर ख्याति सिंह ने ही राज्यसभा की पांच सीटों के लिए छह प्रत्याशियों का नामांकन लिया था।
Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर मतदान आज, नीतीश भी मैदान में; कौन किसके साथ?
जानिए न्यायिक सेवा की अधिकारी ख्याति सिंह के बारे में...
ख्याति सिंह 2007 में बिहार न्यायिक सेवा की अधिकारी बनीं थीं। वह सीबीआई पटना में न्याययिक दंडाधिकारी सह विशेष न्यायिक दंडाधिकारी, मोतिहारी में किशोर न्याय बोर्ड की प्रथम दंडाधिकारी, पटना सिटी में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह अवर न्यायाधीश, स्वास्थ्य विभाग में विधि पदाधिकारी, नवादा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शिवहर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश के पद पर रहीं। 22 अप्रैल 2024 में उन्होंने विधानसभा सचिव के पद पर योगदान दिया। ख्याति सिंह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहनी वाली हैं। इनके पति प्रवीन कुमार सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं।