फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'नीतीश कुमार का दौर खत्म अब बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री', महागठबंधन के विधायक के बयान से मची खलबली

Fri, 20 Mar 2026 06:50 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar News: बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब महागठबंधन के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने दावा किया कि बिहार में अब नीतीश कुमार का राजनीतिक दौर खत्म होने वाला है और राज्य में जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान विधायक आई पी गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सियासत में बयानों के तीर एक बार फिर चलने लगे हैं। सहरसा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्थानीय विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। सहरसा सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौर अब खत्म होने वाला है और बिहार का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का होगा।

भ्रष्ट अधिकारियों पर कसा तंज

विज्ञापन

आईपी गुप्ता ने नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई अधिकारियों ने राज्य को जमकर लूटा है। विधायक ने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही ऐसे दागी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कार्रवाई के डर से कई अधिकारी अभी से दिल्ली में नीतीश कुमार के साथ शरण लेने की जुगत में लगे हैं।

'मैं राहुल और तेजस्वी का सिपाही'
इस बयान का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि एक तरफ आईपी गुप्ता भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्होंने खुद को विपक्षी गठबंधन का अटूट हिस्सा बताया। अपने राजनीतिक रुख को साफ करते हुए उन्होंने कहा, हम राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के सिपाही हैं। हमारी पार्टी महागठबंधन का मजबूत घटक है और हम उन्हीं के साथ रहेंगे। कई बार हमारे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है।

अति पिछड़ा समाज से होगा बीजेपी का सीएम?

विज्ञापन

विधायक ने बिहार की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा के नए मुख्यमंत्री को शुरुआत में भारी वित्तीय संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन वे नीतीश राज के मुकाबले काफी बेहतर काम करेंगे। उन्होंने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा बिहार में अति पिछड़ा समाज से मुख्यमंत्री बना सकती है। विपक्षी नेताओं से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने इसे सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया करार दिया।

ये भी पढ़ें: ‘शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल था’, समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन CM नीतीश ने राजद पर साधा निशाना

क्या फिर पाला बदलेंगे नीतीश?

विज्ञापन

नीतीश कुमार के भविष्य के राजनीतिक कदमों पर टिप्पणी करते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। उन्होंने अंदेशा जताया कि नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं और महागठबंधन इस पूरी संभावना पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। आईपी गुप्ता के इस विरोधाभासी और चौंकाने वाले बयान के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें