फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'देश का युवराज BA फेल, बिहार का युवराज फेलस्वी यादव', नामांकन के साथ ही नीरज बबलू का विपक्ष पर वार

Thu, 16 Oct 2025 05:13 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar Assembly Elections 2025: नीरज कुमार सिंह बबलू ने गुरुवार को वीरपुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर चलिए बता रहे हैं, उन्होंने क्या कहा...?
 
विज्ञापन
नामांकन के बाद नीरज बबलू विपक्ष पर वार करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिले के छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने गुरुवार को वीरपुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर वीरपुर उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


बबलू ने महागठबंधन को महालठबंधन बताया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी व राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसे। उन्होंने कहा, “देश का युवराज बीए फेल है और प्रधानमंत्री बनने की बात करता है। उसके पिता, दादी और नाना सभी प्रधानमंत्री रहे, लेकिन वह खुद बीए पास नहीं कर पाया और अब शिक्षा सुधार की बातें करता है। वहीं, बिहार का युवराज नौवीं फेल हैं, वह तेजस्वी नहीं, फेलस्वी यादव है।

'बिहार में घूम-घूमकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की'
मंत्री ने कहा कि ये दोनों नेताओं ने बिहार में घूम-घूमकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की। ये कहते हैं कि गरीबों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। केवल बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और म्यांमार मूल के फर्जी वोटरों के नाम हटाए गए हैं, जिनके वोट पर ये चुनाव जीतने की उम्मीद कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Satta Ka Sangram Live: मुजफ्फरपुर में चाय की चुस्की पर खुले मतदाताओं के दिल के राज, कहा- तेजस्वी पर भरोसा नहीं
विज्ञापन


'अब बिहार लालटेन के युग से निकलकर एलईडी के युग में प्रवेश कर चुका'
उन्होंने कहा कि 2005 से पहले कांग्रेस की सरकार में बक्सा चोरी होती थी, जबकि राजद शासन में बूथ लूट आम बात थी। आज बिहार में जनता का शासन है और जनता के वोट से बनी सरकार विकास के लिए काम कर रही है। बबलू ने आगे कहा कि एनडीए के उम्मीदवार नामांकन कर रहे हैं, जबकि महागठबंधन अभी तक सीट बंटवारे का फार्मूला तय नहीं कर पाया है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग बिहार को लूटने की मंशा रखते हैं, लेकिन जनता अब इनके झांसे में नहीं आएगी। अंत में उन्होंने कहा कि अब बिहार लालटेन के युग से निकलकर एलईडी के युग में प्रवेश कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें