फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: अपहरण मामले में फाइनेंस कंपनी के दो एजेंट गिरफ्तार, EMI न भरने पर वाहन मालिकों को पकड़कर बनाते थे बंधक

Wed, 04 Sep 2024 08:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: एएसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि ये लोग फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट का काम करते हैं। समय पर ईएमआई जमा नहीं करने पर वाहन को उठाकर यार्ड में जमा कर देते हैं। साथ ही वाहन मालिक को बंधक बनाकर उनके परिजनों से पैसा वसूल कर छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा पुलिस ने अपहरण के मामले में फाइनेंस कंपनी के दो रिवकरी एजेंट को गिरफ्तार किया है। साथ ही अपहृत युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बुधवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर की शाम को घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के रामनगर वार्ड-13 निवासी परमेश्वरी शर्मा ने सदर थाने में एक लिखित आवेदन दिया था।

विज्ञापन


आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके बेटे हीरालाल कुमार का अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। उसे छोड़ने के लिए उनके दूसरे बेटे के मोबाइल पर फोन कर रुपये की मांग की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान कर अपहृत युवक हीरालाल कुमार को सकुशल बरामद करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सदर थानाक्षेत्र के आनंद विहार वार्ड-3 निवासी अमरेंद्र कुमार गुप्ता के बेटे रोशन कुमार और अशोक प्रसाद यादव के बेटे शिवम कुमार शामिल हैं।

एएसपी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि ये लोग फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट का काम करते हैं। समय पर ईएमआई जमा नहीं करने पर वाहन को उठाकर यार्ड में जमा कर देते हैं। साथ ही वाहन मालिक को बंधक बनाकर उनके परिजनों से पैसा वसूल कर छोड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों को न्यायालय में भेज दिया गया है। छापामारी टीम में दारोगा इंद्रजीत तांती, सिपाही सिपुल कुमार, संतोष कुमार और तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें