फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर से पांच किलोमीटर दूर ले जाकर हिटलर की हत्या; मधेपुरा में गोलियों से भूना गया युवक

Sat, 19 Oct 2024 04:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura Crime: एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गम्हरिया थानाक्षेत्र के परवाहा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक रोशन कुमार उर्फ हिटलर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में शनिवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गम्हरिया थानाक्षेत्र के परवाहा गांव की है। मृतक की पहचान जोगबनी वार्ड-14 निवासी शशि शेखर कुमार के बेटे रोशन कुमार उर्फ हिटलर (21) के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक रोशन कुमार भी आपराधिक प्रवृत्ति का था।

विज्ञापन


मृतक के फुफेरे भाई विकास कुमार ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह लगभग चार बजे कार सवार बदमाशों ने रोशन को घर से बाहर बुलाकर चार पहिया वाहन पर बैठा लिया। इसके बाद घर से करीब पांच किलोमीटर दूर ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि रोशन को चार गोलियां मारी गई हैं। कनपटी में दो और सीने और पेट में एक-एक गोली मारी गई है। घटना के बाद शव को सड़क किनारे फेंक कर बदमाश गाड़ी लेकर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और सबूत जुटाए। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गम्हरिया थानाक्षेत्र के परवाहा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक युवक भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसपर पहले से कई केस दर्ज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें