फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अगलगी में छह से अधिक घर जलकर राख, 15 लाख से अधिक का नुकसान, दो घंटे देरी से पहुंचा दमकल

Wed, 19 Mar 2025 09:54 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और अब इस घटना ने उन्हें और भी बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। उनके पास न रहने के लिए घर बचा है और न ही खाने-पीने का कोई साधन।
विज्ञापन
अगलगी में जली बाइक, राहत सामग्री की मांग करते पीड़ित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा सदर प्रखंड स्थित सकरपुरा गांव के वार्ड संख्या एक और छह में बीती रात एक भीषण अगलगी की घटना हुई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घर जलकर राख हो गए। यह हृदयविदारक घटना रात करीब तीन बजे हुई, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उनके सभी प्रयास विफल साबित हो रहे थे। इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार दमकल की गाड़ी काफी देरी से घटनास्थल पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया था, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।

अगलगी में जली बाइक, राहत सामग्री की मांग करते पीड़ित

विज्ञापन

गरीब परिवारों के लिए बड़ा संकट
इस अगलगी की घटना में कुमेश्वरी राम, शशि राम, अशोक राम, दिनेश राम, गुड्डू राम, सुनीता देवी, संजू देवी और मनोज शर्मा सहित कई परिवार पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इनके घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दुर्घटना में नगद रुपये, बहुमूल्य जेवरात, कपड़े, अनाज, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान नष्ट हो गई। यहां तक कि कई मवेशी भी आग की चपेट में आ गए। जिसमें गाय, बकरी आदि शामिल हैं। एक बाइक भी जलकर नष्ट हो गई। सबसे दुखद बात यह रही कि इस अग्निकांड में एक मासूम बच्चा भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।


जीवन को पटरी पर लाने के लिए कोई साधन नहीं बचा
पीड़ित परिवारों ने बताया कि उनके पास दोबारा घर बनाने और जीवन को पटरी पर लाने के लिए कोई साधन नहीं बचा है। अधिकांश लोग मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन अब घर जल जाने से वे पूरी तरह से बेघर और बेसहारा हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bihar Congress : बिहार में कांग्रेस का पहली बार ऐसा दांव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें