फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एडीएम ने खिलाड़ियों से की थी मारपीट, वीडियो जांच में हुआ खुलासा; जिला प्रशासन ने की यह कार्रवाई

Sat, 07 Dec 2024 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: समिति के अध्यक्ष सह डीडीसी अवधेश कुमार आनंद ने बताया कि सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि घटना सत्य है। इसके बाद, जिला अधिकारी ने एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा को खेल विभाग के वरीय प्रभार से हटा दिया।
विज्ञापन
मधेपुरा एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा पर साबित हुए आरोप - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बैंडमिंटन खेलते समय एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा द्वारा खिलाड़ियों से मारपीट की घटना को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि एडीएम ने सचमुच खिलाड़ियों से मारपीट की थी, जिसके बाद उन्हें खेल विभाग के वरीय प्रभार से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

 
जांच रिपोर्ट और प्रशासन की कार्रवाई
जांच समिति ने वीडियो फुटेज के साथ-साथ पीड़ित खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए। समिति के अध्यक्ष सह डीडीसी अवधेश कुमार आनंद ने बताया कि सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि घटना सत्य है। इसके बाद, जिला अधिकारी ने एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा को खेल विभाग के वरीय प्रभार से हटा दिया और रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी।

डीएम ने कहा कि यह घटना सरकारी अधिकारी के आचरण के खिलाफ है। इसलिए एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एडीएम ने खिलाड़ियों से मारपीट के दौरान एक खिलाड़ी का बैडमिंटन रैकेट तोड़ दिया था। इसके बाद नया बैडमिंटन रैकेट खरीदने के लिए एडीएम ने पीड़ित खिलाड़ी को रुपए दिए थे। 
विज्ञापन


मारपीट का वीडियो और एडीएम का पक्ष
यह घटना 28 नवंबर के शाम की है, जब एडीएम ने बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बैंडमिंटन खेल रहे खिलाड़ियों के साथ मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। घटना के बाद एडीएम ने वीडियो को एडिटेड बताने की कोशिश की, लेकिन जांच में यह वीडियो सही पाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें