फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे का लाइव वीडियो वायरल, सभी यात्री चमत्कारिक रूप से सुरक्षित

Sun, 25 May 2025 12:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास जिले के धौडांड थाना क्षेत्र में स्थित ताराचंडी सोनवागढ़ मंदिर के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक हैरान करने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
रोहतास में हुआ बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के धौडांड थाना क्षेत्र के ताराचंडी सोनवागढ़ मंदिर के पास एक चौंकाने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 2 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हुआ।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना वहां एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि कोलकाता से बनारस जा रही एक तेज़ रफ्तार कार अचानक सामने जा रहे ट्रक से टकरा जाती है और सड़क पर पलट जाती है। हालांकि, हादसे के बाद ट्रक रुके बिना आगे निकल गया। वहीं कार के पलटते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और गाड़ी को सीधा करके उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें:  तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित

हैरानी की बात यह है कि कार में बैठे तीनों लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें बस हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। कार को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने घायलों का प्राथमिक इलाज करवाया और फिर सभी लोग खुद अपनी कार लेकर बनारस की ओर रवाना हो गए। जब इस हादसे के बारे में धौडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें