फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhepura: लूटपाट के दौरान मवेशी व्यापारी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Thu, 28 Mar 2024 01:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura: मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन में गुरुवार की सुबह बाल सुधार गृह के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक मवेशी व्यापारी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। घायल मवेशी व्यापारी का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
मवेशी व्यापारी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सुखासन में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक मवेशी व्यापारी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। सिंहेश्वर नगर पंचायत वार्ड-11 निवासी मो. जुम्मन ने बताया कि वह साइकिल से बकरी खरीदने सुखासन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाल सुधार गृह के बगल में नहर के समीप एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको घेर लिया और लूटपाट करने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके दाएं पैर में गोली मार दी और जेब से 8 हजार नगद तथा मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच की शुरू
घटना के बाद तीनों अपराधी सुखासन की ओर भाग निकले। वहीं सुखासन की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने उसे घायल अवस्था में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर सिंहेश्वर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम ने कहा कि घायल व्यक्ति का जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें