फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कथित नरबलि की कोशिश, तांत्रिक गिरफ्तार; तीन नाबालिगों को बहला-फुसलाकर मंदिर ले जाने का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 08:12 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में कथित नरबलि के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक तांत्रिक को तीन नाबालिग बच्चों के साथ मंदिर परिसर में संदिग्ध हालत में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात कथित रूप से नरबलि के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक तांत्रिक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से एक चाकू बरामद होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

गिरफ्तार तांत्रिक की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में हुई है, जो बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार भागीरथी रोड वार्ड संख्या-3 का निवासी बताया जा रहा है।

शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम आरोपी मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 से 8, 13 और 16 वर्ष के तीन बच्चों को बहला-फुसलाकर कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित चंडीस्थान मंदिर ले गया। बताया जा रहा है कि रात के समय मंदिर परिसर में बच्चों को बैठाकर पूजा-पाठ किया जा रहा था। इसी दौरान एक बच्चे के परिजन वहां पहुंच गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बच्चों ने बताया कि आरोपी पिछले तीन दिनों से इलाके में घूम रहा था। वह गौशाला में एक बीमार गाय के बछड़े के घाव पर मरहम लगाने के बहाने बच्चों से संपर्क करता था और बदले में उन्हें खाने-पीने का सामान और पैसे देता था। रविवार को उसने बच्चों को चंडीस्थान मंदिर चलने के लिए कहा। बच्चों के मना करने के बावजूद वह उन्हें ई-रिक्शा पर बैठाकर मंदिर ले गया।

ये भी पढ़ें- Bihar : बिहार को मछली उत्पादन में नंबर-1 बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने किया मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण

एक बच्चे की मां शनिचरी देवी ने बताया कि जब रात आठ बजे तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में मोबाइल पर संपर्क करने पर पता चला कि बच्चा चंडीस्थान मंदिर में है, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे।

बच्चों को दवा दिलाने गया था

विज्ञापन

वहीं, आरोपी कन्हैया कुमार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह केवल गौशाला पूजा और गाय के बछड़े की सेवा के लिए बच्चों को दवा दिलाने गया था। उसने दावा किया कि बच्चे उसकी सहमति से उसके साथ गए थे और उसने कोई गलत कार्य नहीं किया।

मुरलीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी के झोले से कोई बड़ा हथियार नहीं, बल्कि सब्जी काटने वाला चाकू बरामद हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें