Bihar: सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में टीओपी प्रभारी सनोज कुमार, सब-इंस्पेक्टर कमलेश सिंह और दिनेश ठाकुर समेत जिला आसूचना इकाई के सशस्त्र बल शामिल थे।
बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली से सहरसा पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेन में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने ऐसे पकड़ा तस्करों को
गुप्त सूचना के आधार पर टीओपी-02 प्रभारी सनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चांदनी चौक पर नजर रखी। जैसे ही एक टेम्पो पर झोला, बैग और ट्रॉली रखी गई, पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोक लिया। कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
116 लीटर शराब बरामद
तलाशी के दौरान टेम्पो से कुल 116 लीटर 250 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 47 बोतल (35.25 लीटर), 23 बोतल (17.25 लीटर), 49 बोतल (36.75 लीटर), 3 बोतल (2.25 लीटर) और 33 बोतल (24.75 लीटर) शामिल हैं।
गिरफ्तार तस्कर
पुलिस ने जिन सात तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनमें राहुल कुमार, राजेश यादव, अनिल यादव, नीरज कुमार, दिलखुश कुमार (बनगांव), रणधीर यादव (सिमरी बख्तियारपुर) और नीतीश कुमार (सलखुआ) शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस की तत्परता
सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में टीओपी प्रभारी सनोज कुमार, सब-इंस्पेक्टर कमलेश सिंह और दिनेश ठाकुर समेत जिला आसूचना इकाई के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।