फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सहरसा में ड्यूटी जॉइन करने आ रहे सब इंस्पेक्टर की रास्ते में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 02 Jan 2026 07:45 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: भोजपुर से तबादला होने के बाद सहरसा में ड्यूटी जॉइन करने आ रहे सब इंस्पेक्टर अभिरंजन कुमार की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। किडनी की बीमारी से जूझ रहे अभिरंजन सुपौल के पास अचेत हो गए थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
मृतक, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले में नए पदस्थापन के लिए जॉइन करने आ रहे एक सब इंस्पेक्टर की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई है। सहरसा सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


भोजपुर से हुआ था सहरसा तबादला
मृतक की पहचान सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर गांव निवासी 58 वर्षीय अभिरंजन कुमार के रूप में हुई है। अभिरंजन कुमार बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वे 31 दिसंबर तक भोजपुर जिले के आरा पुलिस लाइन में तैनात थे। हाल ही में उनका तबादला उनके गृह जिला सहरसा में हुआ था।

सुपौल के पास बिगड़ी तबीयत
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर से रिलीव होने के बाद अभिरंजन शुक्रवार को सहरसा पुलिस लाइन में अपना योगदान (जॉइनिंग) देने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सुपौल के पास उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के देखने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: वैशाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, चार लोग गंभीर घायल

परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे अभिरंजन
मृतक अभिरंजन अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे और उनके तीन बेटे हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि वे ही घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और उन्हीं की कमाई से पूरे परिवार का पालन-पोषण होता था। उनके बड़े बेटे बसंत कुमार ने बताया कि पिता को किडनी की बीमारी थी। पटना में उनका डायलिसिस कराया गया था, जिसके बाद वे सहरसा जॉइन करने आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस?
सहरसा सदर थाना के सब इंस्पेक्टर सनी कुमार ने बताया कि दारोगा की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें