फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो साल की शादी का दर्दनाक अंत, विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत; पति पर हत्या का आरोप

Wed, 08 Jul 2026 04:38 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: मधेपुरा के फुलौत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। 2 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत गांव में एक 18 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। वहीं, पति का दावा है कि उसकी पत्नी ने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान फुलौत वार्ड-9 निवासी गुरुचरण कुमार की पत्नी शिल्पी कुमारी (18) के रूप में हुई है। दोनों की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद गांव और परिजनों में शोक का माहौल है।

पढ़ें: बिहार के 26 जिलों में वज्रपात और बारिश का यलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन


मृतका की फुआ ने आरोप लगाया कि गुरुचरण कुमार का किसी दूसरी युवती से कथित संबंध था, जिसका शिल्पी विरोध करती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात गुरुचरण ने शिल्पी की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को दुपट्टे से फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, जब फोन पर सूचना दी गई थी तब बताया गया कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को फंदे से लटके होने की तस्वीर भी दिखाई गई, लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो शव फंदे से उतारकर बिस्तर पर रखा हुआ था। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


चौसा थाना के एसआई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के पति ने ही दी थी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें