फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: देशी कार्बाइन और कारतूस की होनी थी डिलीवरी, पुलिस ने कारोबारी को किया गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 08:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: पकड़े गए युवक के पास से मिले नाइलॉन झोले की तलाशी लेने पर एक देशी कार्बाइन और एक 9 एमएम का कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम कुंदन कुमार, निवासी बेलहा टोला बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह किसी को हथियार डिलीवर करने जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा में गुप्त सूचना के आधार पर जिला आसूचना इकाई और बनगांव थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हथियार की डिलीवरी से पहले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देशी कार्बाइन और 9 एमएम का कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

गुप्त सूचना के बाद सघन जांच अभियान

रविवार को बनगांव थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि एक युवक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: बीआर-19 बी-4659) से देशी हथियार लेकर नरियार नहर की तरफ से रहुआमणि नहर की ओर जा रहा है। युवक के पास एक नाइलॉन का झोला था जिसमें हथियार रखा गया था।

सूचना मिलते ही बनगांव थाना और जिला आसूचना इकाई की टीम ने रहुआमणि नहर के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक व्यक्ति तेजी से मोटरसाइकिल चलाते हुए आता दिखा। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


पढ़े: राजधानी पटना में आयोजित हुई बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक, घरेलू क्रिकेट के आयोजन पर हुई चर्चा

झोले से बरामद हुआ हथियार

पकड़े गए युवक के पास से मिले नाइलॉन झोले की तलाशी लेने पर एक देशी कार्बाइन और एक 9 एमएम का कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम कुंदन कुमार, निवासी बेलहा टोला बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह किसी को हथियार डिलीवर करने जा रहा था।

हथियार की सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ बनगांव थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाया गया और किसे दिया जाना था। इस कार्रवाई में बनगांव थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी, सब इंस्पेक्टर चंद्रजीत प्रभाकर, अजय कुमार सिंह, एएसआई प्रकाश कुमार तथा जिला आसूचना इकाई के कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें