फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वटसावित्री के लिए मेहंदी लगाने निकली थी महिला, पीछे पीछे जा रही बच्ची को ट्रक ने रौंदा

Sun, 25 May 2025 06:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: एनएच पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बच्ची को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बच्ची अपने नानी के पास आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-107 मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर पांच वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने बैजनाथपुर-सौरबाजार मुख्य मार्ग को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया, हालांकि चालक और खलासी मौका पाकर फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में लगी हुई थी।

जाम के कारण बैजनाथपुर से सैरबाजार होकर सोनवर्षा एवं पतरघट की ओर जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि यह मुख्य मार्ग सौरबाजार होते हुए खगड़िया को जोड़ता है, जिस पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम के दौरे से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने दिखाई राजनीतिक ताकत, बिक्रमगंज में विशाल रैली को किया संबोधित

मधेपुरा की रहने वाली थी मृत बच्ची
मृत बच्ची की पहचान मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर वार्ड नंबर 20 निवासी विपिन धामी की पुत्री सिटी कुमारी (5) के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में मंझली थी।परिजनों के अनुसार, सिटी कुमारी पिछले एक माह से अपनी मां के मायके, सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 में रह रही थी। सोमवार को महिलाओं का वर्षात पर्व होने के कारण उसकी मां पड़ोस में रहने वाली महिला से मेहंदी लेने गई थी।

विज्ञापन


इसी दौरान सिटी भी पीछे-पीछे घर से निकल पड़ी। तभी बैजनाथपुर की ओर से आ रही एक 18 चक्का ट्रक ने मासूम को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें