फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, गले पर निशान और कान से निकल रहा था खून

Wed, 14 Oct 2026 02:31 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा के बैरवा वार्ड सात में बुधवार सुबह 15 वर्षीय रूपेश कुमार का शव बांसबाड़ी से बरामद हुआ। किशोर मंगलवार शाम से लापता था। कान से खून और गले पर निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका पर जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा में बुधवार की सुबह घर के पास स्थित बांसबाड़ी से 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक के कान से खून निकल रहा था और गले पर काले निशान मिले हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के बैरवा वार्ड सात की है। मृतक की पहचान जयकांत यादव के पुत्र रूपेश कुमार (15) के रूप में हुई है। वह मंगलवार की शाम से लापता था।

बुधवार की सुबह बांसबाड़ी में शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर जांच कर रही है।

शाम को घर लौटा पिता, नहीं मिला बेटा

विज्ञापन

मृतक के पिता जयकांत यादव ने बताया कि वह मंगलवार को काम करने मधेपुरा गए थे। शाम को घर लौटने पर रूपेश घर में नहीं मिला। उन्हें लगा कि वह पड़ोसी के घर गया होगा। उन्होंने बताया कि रूपेश कुछ दिनों से पड़ोसी के घर पर भी सो जाता था। इसी वजह से उन्होंने रात में उसकी ज्यादा खोजबीन नहीं की।

बुधवार की अहले सुबह गांव के कुछ लोग बांसबाड़ी की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर बांस के बीच पड़े किशोर के शव पर पड़ी। इसके बाद मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पिता ने बताया कि गांव में किसी से उनका कोई विवाद नहीं है। रूपेश पहले हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था, लेकिन पिछले छह महीने से घर पर रह रहा था।

पढ़ें: गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, दो मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग झुलसे; कई गोरखपुर रेफर

पुलिस और एफएसएल टीम ने की जांच

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मठाही पुलिस शिविर प्रभारी शिवानी कुमारी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचीं। इसके बाद सदर एसडीपीओ अजय कुमार और थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

विज्ञापन

एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के कान से खून निकलने और गले पर कुछ निशान मिलने की बात सामने आई है। किशोर की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें