फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 35 साल की महिला आठ दिन में बन गई कंकाल! गायब हो रहे लोगों में एक की लाश मिली तो डरावनी हालत में

Sat, 10 Aug 2024 01:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: थानाध्यक्ष नरेश निराला ने बताया कि कंकाल को डीएनए जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बड़गांव पंचायत स्थित एक नहर के किनारे एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसकी पहचान आभूषण और मंगलसूत्र से की गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बसनही थानाक्षेत्र के बड़गांव निवासी बीते दो अगस्त से लापता महिला रिंकू देवी का कंकाल गांव के ही नहर किनारे से बरामद किया गया। परिजनों ने उसके शरीर में पहने मंगलसूत्र और अन्य आभूषण से उसकी पहचान की।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश निराला ने बताया कि कंकाल के डीएनए जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बड़गांव पंचायत स्थित एक नहर के किनारे एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। शव को देखने पहुंचे गांव के ही मोहन शर्मा ने शव के हाथ में पहनी चूड़ी और मंगलसूत्र से शव की पहचान अपनी पत्नी रिंकू देवी के रूप में की।

जानकारी के मुताबिक, बीते दो अगस्त की शाम बड़गांव वार्ड-3 निवासी मोहन शर्मा की पत्नी रिंकू देवी (35) शौच करने बरियार गई हुई थी, जो काफी देर तक घर वापस नहीं आई थी। उसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था। उसके बाद पति ने थाना में आवेदन दिया था। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का पति मोहन शर्मा मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। पत्नी के लापता हो जाने की सूचना मिलते ही पति दो दिन पूर्व घर वापस आया है।
विज्ञापन


इधर, पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां से चिकित्सक ने डीएनए जांच और अन्य आगे की कार्रवाई के लिए भागलपुर फोरेंसिक लैब और मेडिकल कॉलेज भेज दिया। कंकाल को ले जाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें