फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सहरसा कोर्ट में हत्या करने वाले आरोपी विवेक यदुवंशी समेत सात अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

Tue, 10 Sep 2024 08:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: पुलिस ने बताया कि विवेक यदुवंशी पर कोर्ट परिसर में हत्या करने के अलावा हत्या और आर्म्स एक्ट के अन्य मामले दर्ज हैं। वहीं, अजय कुमार पर लूट और आर्म्स एक्ट तथा हिमांशु कुमार पर हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा के व्यवहार न्यायालय परिसर में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विवेक यदुवंशी समेत सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। बताया जा रहा है कि अपराधी विवेक यदुवंशी जमानत पर बाहर था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विवेक यदुवंशी, हिमांशु कुमार, राज बब्बर कुमार, आशीष कुमार, अजय कुमार और अश्विनी कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, विवेक यदुवंशी पर बीते साल 28 अगस्त को अपने भाई की हत्या के मामले में जेल में बंद अपराधी की कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरेआम गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। उसके खिलाफ इस घटना के अलावा तीन अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
 
गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर नहर चौक के पास एक चाय दुकान पर छह-सात युवक अवैध हथियार और गोली लेकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने जैसे ही वहां पहुंचकर घेराबंदी की। तभी सात में से छह युवक पकड़ में आ गए, जबकि एक युवक फरार हो गया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और तीन बाइक भी बरामद की। फरार एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में से चार का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि विवेक यदुवंशी पर कोर्ट परिसर में हत्या करने के अलावा हत्या और आर्म्स एक्ट के अन्य मामले दर्ज हैं। वहीं, अजय कुमार पर लूट और आर्म्स एक्ट तथा हिमांशु कुमार पर हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें