फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पारा मेडिकल के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान; कमरे के अंदर लटक रहा था शव

Mon, 14 Jul 2025 05:37 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Supaul News: प्रीतम कुमार उर्फ किशन का शव उसके कमरे से बरामद हुआ। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल में सोमवार को एक पारा मेडिकल के छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। हालांकि अब तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। वही सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 01 निवासी दिलीप कुमार सिंह का 21 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार उर्फ किशन के रूप में हुई है। सोमवार की दोपहर प्रीतम का शव उसके कमरे से बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि वह पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट का छात्र था। वह इस बार पारा मेडिकल के फाइनल इयर की परीक्षा देने वाला था।
विज्ञापन


फोन लगातार बंद आ रहा था
मृतक के चाचा ने बताया कि कल शाम मैं उसे फोन कर रहा था। लेकिन] उसका फोन लगातार बंद आ रहा था। जिसके बाद मैंने अपनी बहन को फोन किया। बहन ने जब जाकर देखा तो कमरा बंद था। इसके बाद उसने खिड़की से जाकर देखा तो प्रीतम पंखा से लटक रहा था। उसके बाद उसने हल्ला किया तो आस-पड़ोस के लोग दौड़े और घर का गेट तोड़ अंदर गए। हालांकि प्रीतम की मौत हो चुकी थी। लोगों ने देखा कि उसका शव पंखे से लटका हुआ है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जीतन राम मांझी बोले- लालू को कानून-व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं, चिराग के बारे में ऐसा कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ
इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बहरहाल, प्रीतम का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस को परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें