फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोलीकांड में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सुपौल में सात मार्च को शादी समारोह में चली थी गोली

Sun, 25 Aug 2024 06:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

गोली लगने से घायल युवक की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टरों के कहने के बाद एक महीने से उसका घर पर ही इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है इस मामले में पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
कई महीनों तक चले इलाज के बाद युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर सिरे वार्ड 1 में 7 मार्च को शादी समारोह के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। सदर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।   

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शादी समारोह में रामवतार मंडल का बेटा चंद्रजीत कुमार मंडल, आनंदी मुखिया का बेटा नरेश मुखिया और अन्य कुछ लोग महिलाओं के साथ बदमाशी कर रहे थे। अखिलेश ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसी बात पर उसकी गर्दन में गोली मार दी गई।

मृतक के चाचा अनिल मंडल ने बताया कि गोली लगने के बाद घायल अखिलेश को सुपौल सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन, हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसे सहरसा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दरभंगा के डीएमसीएच और फिर पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी होने के कारण स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। ऐसे में डॉक्टरों ने करीब एक महीने पहले उसे घर पर ही रखकर इलाज कराने की सलाह दी थी, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना को लेकर 17 मार्च को सदर थाना में कांड संख्या 186/24 दर्ज किया गया था, लेकिन अब तक मामले में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसे लेकर परिजनों में नाराजगी है, उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों गिरफ्तार करने की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें