फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कन्हैया कुमार बोले- ड्रग्स की चपेट में आ रहा बिहार का युवा, शराब की हो रही होम डिलीवरी

Sat, 29 Mar 2025 05:24 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: कन्हैया कुमार ने राज्य सरकार की रोजगार नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रही, तो उसे नशे की ओर धकेला जा रहा है। अगर नशाखोरी इसी तरह बढ़ती रही, तो हिंसा और अपराध की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
मधेपुरा में पदयात्रा करते कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार एवं अन्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शनिवार को मधेपुरा जिले में पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा की। यात्रा की शुरुआत शहर के गौशाला चौक से हुई। इसके बाद कन्हैया कुमार और उनके साथियों ने भूपेंद्र चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, पूर्णिया गोला चौक, कर्पूरी चौक होते हुए वेद व्यास कॉलेज तक यात्रा की। इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं की भारी संख्या मौजूद रही। मधेपुरा सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कन्हैया कुमार ने कहा ह यात्रा बिहार के नौजवानों और छात्रों की आवाज है, जो राज्य में बदलाव और न्याय की मांग के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


बेरोजगारी और नशाखोरी पर कड़ा हमला
कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार सरकार पर बेरोजगारी, नशाखोरी और शिक्षा व्यवस्था की नाकामी को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने मधेपुरा के पहले सांसद किराय मुसहर के परिवार की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समाधि स्थल पर अब तक स्मारक का निर्माण नहीं किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में शराबबंदी की विफलता पर भी सवाल उठाए। कन्हैया ने आरोप लगाया कि शराब अब होम डिलीवरी हो रही है, जबकि सरकार ने शराबबंदी के जरिए समाज को नशे से मुक्त करने का वादा किया था। बिहार के युवा अब ड्रग्स और स्मैक जैसे घातक नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिससे समाज और परिवार दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है।

 

मधेपुरा में पदयात्रा करते कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार एवं अन्य


शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत
कन्हैया कुमार ने राज्य सरकार की रोजगार नीतियों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रही, तो उसे नशे की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर नशाखोरी इसी तरह बढ़ती रही, तो राज्य में हिंसा और अपराध की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। कन्हैया ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था की हालत पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि 14 करोड़ की आबादी वाले राज्य में केवल 14 सरकारी बीएड कॉलेज हैं, जबकि निजी बीएड कॉलेजों में फीस इतनी ज्यादा है कि गरीब और वंचित वर्ग के छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।

विज्ञापन



सरकार की विफल नीति के कारण हो रहा पलायन
कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार को ठोस और ठोस नीति बनानी चाहिए। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं साझा की और सरकार से समाधान की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार की विफल नीतियों के कारण हर साल लाखों युवा रोजगार की तलाश में बिहार से पलायन कर रहे हैं। यात्रा के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार और अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


Bihar Board 10th Result 2025 Out: मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, पहले स्थान पर तीन बच्चे, टॉप 10 में 123 नाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें