फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: होटल संचालक हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, चप्पल और CCTV से हुई पहचान; कट्टा-कारतूस बरामद

Mon, 14 Jul 2025 06:21 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: मधेपुरा में चांदनी चौक के पास 27 मई की रात होटल संचालक ज्योतिष रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या पुराने विवाद में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 48 दिन बाद मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मुख्य शूटर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर 27 मई की रात हुई होटल संचालक की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य शूटर नीतीश कुमार को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल और घटना के समय पहना गया चप्पल बरामद किया गया है। वह घैलाढ़ थाना क्षेत्र के बाली गांव का निवासी है। इसकी जानकारी सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी रविवार को उस वक्त हुई जब भर्राही थाना की पुलिस टीम मधुबन ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सुखासन की ओर से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। भागते समय पीछे बैठा युवक गिर गया, जिसे टीम ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- Bihar: श्रावणी मेले में जंजीरों में जकड़ ‘कैदी बम’ बनकर पहुंचा श्रद्धालु, बोला- भोलेनाथ ने ऐसा करने को कहा
विज्ञापन

 
सुपारी देकर करवाई थी हत्या
पुलिस पूछताछ में नीतीश ने स्वीकार किया कि उसने 27 मई की रात अपने साथियों के साथ मिलकर होटल संचालक ज्योतिष रजक की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात चांदनी चौक के पास एक चाय-नाश्ते की दुकान पर हुई थी।
 
एएसपी ने बताया कि तुफानी यादव ने सुपारी देकर ज्योतिष रजक की हत्या करवाई थी। ज्योतिष रजक के होटल के बगल में तूफानी यादव का होटल था। एक साल पहले से दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में ज्योतिष रजक की पत्नी ने तूफानी यादव पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया था। इधर, तूफानी यादव उस पर केस उठाने का दबाव बना रहा था। जब ज्योतिष रजक ने केस नहीं उठाया तो उन्होंने शूटर को पैसे देकर उसकी हत्या करवा दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: वोटर प्रपत्र ऑनलाइन करने के नाम पर अवैध वसूली, ‘चाय-पानी’ के बहाने जनतंत्र की गरिमा पर चोट; FIR के आदेश
 
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
एएसपी ने बताया कि कांड के सफल उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इसमें भर्राही और सदर थाना पुलिस के साथ तकनीकी शाखा के कर्मी भी शामिल थे। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिससे नीतीश की पहचान पक्की हुई। उसके पास से घटना के समय पहना गया चप्पल भी बरामद किया गया है। नीतीश पर पहले भी आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, उसके अन्य फरार साथियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। छापामारी टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें