फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मां और दादी को बचाने के गए किशोर की मौत, चचेरे भाई ने भी गंवा दी जान; परिवार में पसरा मातम

Fri, 13 Jun 2025 09:17 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Accident News: पहले इरफान की मां और दादी बिजली के संपर्क में आईं। इन दोनों को बचाने के दौरान इरफान और उसका चचेरा भाई जिशान झुलस गया। दोनों को परिजन अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हनी वार्ड 01 में गुरुवार को बिजली करंट लगने से दो चचेरे भाई की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मो आलम के 16 वर्षीय पुत्र मो. इरफान व मो सलाउद्दीन के 17 वर्षीय पुत्र मो जिशान के रूप में हुई है। घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि मो इरफान के घर पर ई-रिक्शा चर्जिंग पर लगा हुआ था। ई-रिक्शा में करंट आ रहा था। जैसे ही उसकी मां किसी कारण से ई-रिक्शा को पकड़ी उसे करंट लग गया। जब उसकी दादी उसकी मां को करंट लगते देखी तो वह उसे बचाने वह भी दौड़ी और बचाने के लिए जैसे ही उसे पकड़ी वह भी करंट के संपर्क में आ गई। इसके बाद दोनों को बचाने के लिए इरफान दौड़ पड़ा। इस दौरान उसकी मां व दादी करंट के संपर्क से तो छूट गया, लेकिन इरफान का पैर नंगे तार पर पड़ गया और वह बिजली के संपर्क में आ गया।

विज्ञापन


दोनों महिलाओं को डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया
वहीं इरफान को बचाने जब उसका चचेरा भाई जीशान दौड़ कर आया तो वह भी बिजली के संपर्क में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह करंट के संपर्क से छुड़ाया और इलाज के लिए दोनों को ले कर अस्पताल पहुंचे। लेकिन सदर अस्पताल के डाॅक्टर ने दोनाें को मृत घोषित कर दिया। वही मौत की जानकारी के बाद परिजनों ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। वहीं दोनों महिलाओं का उपचार नर्सिंग होम में जारी है। हालांकि डॉक्टरों ने दोनों महिला को खतरे से बाहर बताया है।
गिरिराज सिंह कांग्रेस पर भड़के, कहा- यह पार्टी भ्रम फैलाती है, पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरीद से दो दिन पहले दिल्ली से गांव आए थे दोनों भाई
हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हैं और घर में चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मो इरफान के पिता मो आलम के पिता ई-रिक्शा चालक है। बुधवार की शाम वो अपने घर पर ही रिक्शा को चार्ज में लगाए हुए थे। मो जिशान रिक्शा चालक मो आलम का भतीजा था। जिशान का पूरा परिवार दिल्ली में रहता था। दिल्ली में वह सिलाई का काम करता था। पिछले वर्ष ही उसके पिता का देहांत हुआ है। पिता के देहांत के बाद जिशान ही घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। वही उसका चचेरा भाई मो इरफान भी पिछले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास कर दिल्ली गया था। बकरीद के दो दिन पहले दोनों भाई गांव आए थे। अब दोनों वापस जाने की तैयारी में थे। इसी बीच यह दुखद हादसा हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें