फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics : ये क्या बोल गए CM नीतीश कुमार के मंत्री; .'मैं बंदूक वाला नेता हूं...' विपक्ष ने साधा निशाना

Wed, 24 Sep 2025 07:32 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Bihar News : पीएचईडी मंत्री का विवादित बयान सामने आने के बाद विपक्ष भी हमलावर है। विपक्ष ने पोस्टर जारी कर मंत्री को सुशासन बाबू का बंदूक वाला विधायक बताया है। वही सोशल मीडिया पर इसको लेकर समर्थक और विरोधी आमने-सामने हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मंत्री के बयान के बाद राजद की ओर से जारी पोस्टर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में चुनावी मौसम आते ही सुपौल में नेताओं के जुबान फिसलने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में सूबे के पीएचईडी मंत्री सह सुपौल के छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू का एक विवादित बयान सामने आया है। जिसमें पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू विपक्ष को धमकाते नजर आए। जिसके बाद विपक्षी दलों के नेता हमलावर हैं। मामले में पोस्टर वार शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


'विपक्ष को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा'
दरअसल, पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने बीते दिनों एक सोशल मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि अगर लाठी के बल पर घेरेगा तो पता होना चाहिए, हम भी बंदूक वाला हैं। वह सोमवार को सुपौल के राघोपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां एक सोशल मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान जब उनसे विपक्ष की ओर से घेराबंदी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कोई मुद्दा ऐसा नहीं है, जिस पर काम नहीं हुआ है। हमने काम किया है और काम के बल पर प्रचार करते हैं। प्रचार के बल पर पिछले पांच बार से जनता मौका दे रही है और आगे भी देगी। विपक्ष को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। कौन घेरेगा? किस मुद्दों पर घेरेगा? लाठी के बल पर कोई नहीं न घेरेगा? अगर लाठी के बल पर घेरेगा तो पता होना चाहिए, हम भी बंदूक वाला हैं।

ये भी पढ़ें-  Bihar Politics : सीएम नीतीश ने की सौगातों की बौछार, रोहतास को दिया 921 करोड़ रुपये की 124 योजनाओं का तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने जारी किया पोस्टर, कही यह बात
इधर, मंत्री का बयान सामने आने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी व वर्तमान में राजद नेता बैद्यनाथ मेहता की ओर से पोस्टर जारी किया गया है। जारी पोस्टर में पीएचईडी मंत्री को सुशासन बाबू का बंदूक वाला विधायक बताया गया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बैद्यनाथ मेहता ने कहा है कि सुशासन बाबू के बंदूक वाले विधायक को इस बार छातापुर विधानसभा की जनता सहरसा भेजने की पूरी तैयारी कर चुकी है। साथ ही उन्होंने बाहरी हटाओ, छातापुर बचाओ का नारा भी दिया है। बहरहाल, पोस्टर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। समर्थक और विरोधी आमने-सामने हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Election: राहुल गांधी बोले- मेरा हाइड्रोजन बम आना बाकी है; पटना में कहा- अब मेरी गारंटी है यह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें