फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, मौके पर पहुंची पुलिस; बाबा साहब के अपमान का आरोप-प्रत्यारोप

Fri, 20 Dec 2024 07:04 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Supaul News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय में तोड़फोड़ के लिए पहुंचे थे। लेकिन उन्हें मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शरारती तत्वों को बुला कर धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
पीएम और गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिला मुख्यालय में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भारी तनाव और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

विज्ञापन



 
‘कांग्रेस ने किया बाबा साहब का अपमान’
भाजपा ने कांग्रेस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति अनादर और उनके विचारों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की विरासत की रक्षा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। कांग्रेस बाबा साहब का उपयोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए करती आई है। हम कांग्रेस से नेहरू-गांधी परिवार की ओर से बिना शर्त माफी की मांग करते हैं। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर महापुरुषों के अपमान और संविधान के प्रति दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर और संविधान के मूल्यों को बार-बार दरकिनार किया है।

विज्ञापन

 
कांग्रेस का भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव ने भाजपा पर गुंडागर्दी और कार्यालय में तोड़फोड़ करने के प्रयास का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यालय में जबरन घुसने की कोशिश की, लेकिन हमने उन्हें मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। भाजपा का यह रवैया विपक्ष को दबाने और डराने की साजिश का हिस्सा है। घटना के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उनके अराजक प्रयासों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
 
पुलिस ने हंगामा शांत कराया, शिकायत का इंतजार
सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। किसी भी पक्ष से अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
भाजपा नेता राघवेंद्र झा राघव (मुख्य पार्षद) ने कहा कि कांग्रेस डॉ. आंबेडकर और संविधान के नाम पर भ्रम फैलाती रही है। विजय शंकर चौधरी (पूर्व जिलाध्यक्ष) ने कहा कि कांग्रेस का चेहरा उजागर हो चुका है। राहुल गांधी विचलित होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। संतोष प्रधान (पूर्व जिलाध्यक्ष) ने कहा कि भाजपा ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि देती है।
 
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस ने भाजपा की ‘अराजकता’ का विरोध करते हुए शहर में मार्च निकाला और लोहिया नगर चौक पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पुतले का दहन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें