फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नशे की हालत में पकड़ाए दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, मधेपुरा एसपी ने की कार्रवाई, मचा हड़कंप

Sat, 04 Jan 2025 05:42 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने नशे की हालत में पकड़ाए दो पुलिस पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। इसमें एक एसआई और एक पीटीसी (सिपाही) है। दोनों पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पीटीसी वासिद खान, एसआई मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब पीने के आरोप में एक एसआई और एक पीटीसी (सिपाही) को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, तीन जनवरी की रात में एसपी संदीप सिंह ने गुप्त सूचना पर गम्हरिया थाने का औचक निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लगाए गए दो पुलिस पदाधिकारी पीटीसी मो. वासिद खान एवं एसआई मनोज कुमार नशे की हालत में पाए गए। ब्रेथ एनेलाइजर से जांच किए जाने पर दोनों के शराब पीने की पुष्टि की गई। दोनों के विरुद्ध गम्हरिया थाना में अप्राथमिकी दर्ज कर करते हुए गिरफ्तार किया गया। साथ ही दोनों पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शुक्रवार की रात में नशे की हालत में पकड़ाए जाने पर पहले ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच की गई। फिर सदर अस्पताल में ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई। इसके बाद रातभर दोनों गिरफ्तार पुलिस पदाधिकारी सदर थाना के हाजत में रहे। शनिवार को दाेपहर बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ एसपी के इस कार्रवाई की हर ओर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि शराब पकड़ने वाली पुलिस ही जब इस तरह शराब का सेवन करेगी तो शराबबंदी कैसे सफल कैसे सफल हो पाएगी। इसलिए तो बिहार में शराबबंदी के बावजूद लोगों को आसानी से शराब मिल जाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें