सड़क जाम कर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बीईओ विजय कुमार ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों का डमी एडमिट कार्ड जल्द से जल्द जारी कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
छात्रों का आरोप और मांग
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने जानबूझकर इस मामले को लटकाया है और उनसे वसूले गए पैसे लेकर फरार हो गए हैं। छात्रों ने प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार मौर्य पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी छात्रों के एडमिट कार्ड तुरंत जारी किए जाएं।
वहीं, सड़क जाम के कारण आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया। छात्रों ने हालांकि चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे और बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।