फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: सहरसा की चारों विधानसभा में नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने कराया एनआर

Sat, 11 Oct 2025 08:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar Election: महिषी विधानसभा क्षेत्र से हरी गांव निवासी रमाशंकर सिंह, पस्तपार निवासी राहुल पासवान और पूरीख गांव निवासी महारुद्र झा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एनआर कटवाया। वहीं 75 सहरसा विधानसभा क्षेत्र से नरियार निवासी रमेश साह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एनआर कटवाया है।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशियों ने कराया एनआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सहरसा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों सोनवर्षा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर और महिषी  से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि, महिषी और सहरसा विधानसभा क्षेत्रों से कुल चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने एनआर (नामांकन रसीद) कटवाया है।

10 अक्टूबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 17 अक्तूबर तक चलेगी। जिले में 74 सोनवर्षा व 75 सहरसा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सदर अनुमंडल के नजारत में एनआर कटवा रहे हैं। शनिवार को इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल चार प्रत्याशियों ने एनआर कटवाया, जबकि दो क्षेत्रों में किसी ने एनआर नहीं कटवाया।

वहीं 76 सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल कार्यालय में चल रही है। 77 महिषी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जिला नजारत, सहरसा में एनआर कटवाते हैं। बीते गुरुवार को महिषी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तिरो शर्मा ने एनआर कटवाया था।

शनिवार को महिषी विधानसभा क्षेत्र से हरी गांव निवासी रमाशंकर सिंह, पस्तपार निवासी राहुल पासवान और पूरीख गांव निवासी महारुद्र झा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एनआर कटवाया। वहीं 75 सहरसा विधानसभा क्षेत्र से नरियार निवासी रमेश साह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एनआर कटवाया है।

विज्ञापन


पढे़ं: सीवान सदर अस्पताल में फिर हंगामा, महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता; ओपीडी सेवाएं हुईं ठप

इधर चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाची पदाधिकारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं। सोनवर्षा (74) विधानसभा के प्रत्याशी भूमि सुधार उपसमाहर्ता सहरसा धीरज कुमार को नामांकन पत्र देंगे। सहरसा (75) विधानसभा के प्रत्याशी सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी को नामांकन पत्र सौंपेंगे। सिमरी बख्तियारपुर (76) विधानसभा के प्रत्याशी एसडीओ आलोक राय को पर्चा देंगे। वहीं महिषी (77) विधानसभा के प्रत्याशी एडीएम निशांत को नामांकन पत्र देंगे।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट जाने वाले चार मुख्य मार्गों को बांस-बल्लों से घेरकर बंद कर दिया है। इन मार्गों में सतपोखरी मुख्य द्वार, पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय के पास, एसपी कार्यालय का मुख्य चौक और कलेक्ट्रेट की उत्तरी मुख्य सड़क शामिल हैं। इन रास्तों से सिर्फ चुनाव से जुड़े अधिकारी-कर्मियों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई है। आम लोगों, साइकिल, बाइक और चारपहिया वाहनों के लिए इन रास्तों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें