पत्नी की दवाई लेने गए व्यक्ति के साथ मारपीट
सहरसा जिले के कोपरिया स्टेशन पर बुधवार रात यात्री मानसी थाना क्षेत्र के धमाहरा निवासी रणवीर सादा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वह अपनी पत्नी का दवाई लेने पटना जाता, जिसके कारण वह कपाड़िया स्टेशन पर लोकल ट्रेन में सवार होकर सिमरी बख्तियारपुर आ रहा था। जहां कापड़िया स्टेशन पर ट्रेन आधे घंटे के लिए रुकी रही।
इसी दौरान दो अपराधी ट्रेन में चढ़े और मोबाइल की मांग की। नहीं देने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। देर रात ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के साथ दो अज्ञात बदमाशों ने ट्रेन में छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर यात्री के साथ जमकर मारपीट की। जख्मी ने गोली चलाने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में यात्री गंभीर रूप से जख्मी यात्री को परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां जख्मी यात्री का इलाज चल रहा है।
जख्मी रणवीर सादा ने बताया कि वह धमहारा घाट स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से जनहित ट्रेन पकड़ने सिमरी बख्तियारपुर आ रहे थे। कोपरिया स्टेशन पर वह ट्रेन तकरीबन आधा घंटे रुकी हुई थी। उसके बाद जब कोशी एक्सप्रेस ट्रेन पास की और पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी मिली, उसी दौरान दो बदमाश ट्रेन में चढ़े और हमको अकेला पाकर मेरे पास आए और मोबाइल छिनतई करने लगे। जब इसका विरोध किए तो हम पर गोली चला दिया। उसके बाद मारपीट कर जख्मी कर दिया और मोबाइल लेकर भाग गया। इस बाबत आरपीएफ इंस्पेक्टर वंदना कुमारी ने बताया कि मारपीट की घटना और गोली चलने की घटना की जानकारी नहीं मिली है।