फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मधेपुरा में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी; रविवार से गायब थी बेटी, जानें मामला

Mon, 17 Jun 2024 06:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar Crime: मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि एक महिला का पेड़ में लटका हुआ शव मिलने की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतका रंजू देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा के भर्राही और मुरलीगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके तमौट परसा में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तमौट परसा वार्ड दो निवासी विपिन सिंह की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रंजू देवी की बेटी निशा कुमारी का कुछ दिनों से धुरगांव वार्ड 12 के एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार शाम से निशा गायब थी, जिसके कारण रंजू देवी काफी परेशान थी। मृतका के पति विपिन सिंह भी बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ मृतका और उसकी पतोहू कोमल ही मौजूद थी। बताया जा रहा है कि बीती रात सभी लोग खाना पीना करके अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह उठकर देखा तो रंजू देवी का शव घर के बाहर गले में रस्सी के सहारे एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। उसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। फिर घटना की जानकारी भर्राही और मुरलीगंज थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि एक महिला का पेड़ में लटका हुआ शव मिलने की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें