फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रफ्तार का कहर! तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 9 वर्षीय छात्रा को कुचला, मौके पर मौत

Sat, 31 Jan 2026 04:16 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बिहार के सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 9 वर्षीय स्कूली छात्रा खुशबू कुमारी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृतक बच्ची (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कनरिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 9 वर्षीय स्कूली छात्रा को कुचल दिया। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब मासूम पढ़ाई कर घर लौट रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पढ़ाई कर घर लौट रही थी खुशबू
मृतका की पहचान बेलबारा हसूलिया वार्ड नंबर 09 निवासी सतवीर सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी (9) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, खुशबू रोज की तरह पढ़ाई के लिए घर से निकली थी। वापसी के दौरान जब वह दुर्गा घाट के समीप पहुंची, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Bihar: जाली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, इंडो नेपाल सीमा पर SSB व STF के जाल में जानें कैसे फंसे आरोपी?

परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कनरिया थाना पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया। कनरिया थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


लोगों में आक्रोश, मुआवजे की मांग
मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें