फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supaul: घर से मजदूरी के लिए निकले युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत, विरोध में सड़क जाम

Thu, 18 Apr 2024 12:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Supaul: जिला मुख्यालय स्थित गौरवगढ़ चौक पर गुरुवार की सुबह एक बाइक सवार ने एक युवक को ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
 
विज्ञापन
युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल के गौरवगढ़ चौक पर गुरुवार की सुबह एक बाइक सवार ने एक युवक को ठोकर मार दी, इस हादसे में उक्त युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पीड़ित परिजन शव के साथ सड़क पर ही विलाप करने लगे। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंचे सुपौल सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया।

प्रदर्शन के दौरान सड़क करीब दो घंटे तक जाम रहा। इस बीच सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतक की पहचान सुपौल सदर थाना इलाके के गौरवगढ़ वार्ड 6 निवासी स्वर्गीय छूतहरु यादव के 26 वर्ष से पुत्र विकास कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक मजदूरी कर घर परिवार की परवरिश किया करता था।

विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई जय प्रकाश यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे वह रोज की तरह घर से मजदूरी करने के लिए डिग्री कॉलेज चौक जा रहा था। रास्ते में गौरवगढ़ चौराहे के समीप पैदल जाने के दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे जबरदस्त टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जब तक जख्मी युवक को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर निकलते, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दी जानकारी
इधर, मौत से आक्रोशित लोगों ने पिपरा सुपौल मुख्य मार्ग को गौरवगढ़ चौक को जाम कर अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। वहीं इस बीच मृतक के परिजन सड़क पर ही विलाप करते दिखे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर सुपौल सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि  सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है। लोगों को उचित कानूनी कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें