फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: धाप बाजार में कपड़े की दुकान राख, फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, ग्रामीणों ने 3 घंटे में आग पर काबू पाया

Wed, 24 Dec 2025 01:12 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के धाप बाजार में मंगलवार की देर रात एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक दिनेश महतो को करीब 4-5 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत चिड़ैया थाना क्षेत्र के धाप बाजार में मंगलवार की देर रात एक कपड़े की दुकान में भीषण अगलगी की घटना घटी। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकानदार को करीब 4 से 5 लाख रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, कबीरा गांव निवासी दिनेश महतो पिछले 30 वर्षों से धाप बाजार में कपड़े की दुकान चला रहे थे। मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात करीब 1:00 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देखीं।

आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चूंकि यह इलाका कोसी तटबंध के भीतर आता है, इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में ग्रामीणों ने ही मोर्चा संभाला। स्थानीय लोगों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवक की संदिग्ध मौत, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर परिजनों ने भगत को बनाया बंधक

स्थानीय निवासी डेविड शर्मा ने बताया कि कोसी तटबंध के इस इलाके में अग्निशमन दस्ता उपलब्ध नहीं है। अगर फायर ब्रिगेड की टीम यहां होती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस सुदूर इलाके में भी फायर ब्रिगेड की टीम उपलब्ध कराई जाए। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि अगलगी की घटना में एक दुकान पूरी तरह जल गई है। आग कैसे लगी, फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें